• January to March 2024 Article ID: NSS8575 Impact Factor:7.60 Cite Score:134429 Download: 517 DOI: https://doi.org/ View PDf

    व्यावसायिक शिक्षा और कौशल निर्माण के संदर्भ में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 का अवलोकन

      डॉ. अरुण कुमार सिंह
        सहायक प्रोफेसर ((राजनीति विज्ञान) मुल्तानीमल मोदी कॉलेज (चैधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ से संबद्ध), गाजियाबाद, (उ.प्र.)

शोध सारांश-  व्यावसायिक शिक्षा को मुख्यधारा की शिक्षा व्यवस्था में एक लम्बे अर्शे से हाशिए का स्थान दिया गया है। व्यावसायिक शिक्षा और कौशल विकास से जुड़े पाठ्यक्रमों की उपेक्षा के नतीजन हमारी शिक्षा व्यवस्था 21वीं शताब्दी के बदलते ज्ञान के वैश्विक स्वरुप में अपनी  प्रासंगिकता खोती नजर आती है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 ने वर्तमान की विषंगतियों को संज्ञान लेते हुए व्यावसायिक और कौशल विकास के विषयों को अपने नवीन दस्तावेज में मुख्य स्थान दिया है। प्रस्तावित  आलेख के माध्यम से व्यावसायिक शिक्षा और कौशल निर्माण के संदर्भ में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के विभिन्न पहलुओं की विवेचना की गयी है साथ ही इससे जुड़े चुनौतियों पर ध्यानाकृष्ट किया गया है।

शब्द कुंजी- व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास, राष्ट्रीय शिक्षा नीति, तकनीकी।