• April to June 2024 Article ID: NSS8646 Impact Factor:8.05 Cite Score:432 Download: 27 DOI: https://doi.org/ View PDf

    भर्ती व चयन एक ही प्रक्रिया के दो चरण

      डॉ. एस के शर्मा
        प्राचार्य, पी एन एस महाविद्यालय, बिलासपुर (छ.ग.)
      अभिनंदिता शर्मा
        शोधार्थी, अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय, बिलासपुर (छ.ग.)
  • शोध सारांश-   मानव संसाधन विभाग का सबसे महत्वपूर्ण कार्य श्रम शक्ति अर्थात् कर्मचारियों की भर्ती व चयन है क्योंकि यही वह स्त्रोत है जहाँ  से उपक्रम श्रम शक्ति प्राप्त करता है। अतः एक कुशल श्रम शक्ति बनाने के लिए आवश्यक है कि सहीं कर्मचारियों की नियुक्ति की जाय अर्थात् सहीं कार्य के लिए सहीं व्यक्ति की नियुक्ति की जाय जिसे कहते हैं ‘‘राइट मेन फाॅर राइट जाॅब’’

        किसी भी संस्था के पास यदि कुशल श्रम शक्ति है तो वह कम समय व परिश्रम के अपनी अच्छी साख स्थापित कर सकती है। इसके विपरित अकुशल श्रम शक्ति के कारण संस्था की बनी हुई साख भी मिट्टी में मिल सकती है। अतः आवश्यक है कि श्रम शक्ति की भर्ती के पूर्व उनका अच्छी तरह से मूल्यांकन किया जाय उसके पश्चात ही उसको संस्था में नियुक्त किया जाय। वर्तमान में कम्पनियों की बदलती रूपरेखा व बढ़ती प्रतिस्पर्धा का सामना करने हेतु आवश्यक हो गया है कि भर्ती व चयन कि प्रक्रिया को और अधिक प्रभावी बनाया जाय। भर्ती की प्रक्रिया जितनी अधिक प्रभावी होगी चयन हेतु उतना ही अधिक सर्वोत्तम विकल्प संस्था को प्राप्त होगा।