• April to June 2024 Article ID: NSS8649 Impact Factor:8.05 Cite Score:1725 Download: 57 DOI: https://doi.org/ View PDf

    कर्मचारी प्रतिधारण: एक सामाजिक-आर्थिक विवेचन

      साक्षी शर्मा
        शोधार्थी (वाणिज्य) विक्रम विश्वविद्यालय, उज्जैन (म.प्र.)
      डॉ. अक्षिता तिवारी
        सहायक प्राध्यापक (वाणिज्य) लोकमान्य तिलक विज्ञान एवं वाणिज्य महाविद्यालय, उज्जैन (म.प्र.)
  • शोध सारांश-  कर्मचारी व्यवसाय के लिए रीढ़ की हड्डी के समान है। कुशल कर्मचारी व्यवसाय को सफलता के उच्चतम शिखर तक ले जाते है। व्यवसाय का दायित्व है, कि वह अपने योग्य व कुशल कर्मचारियों को प्रतिधारित करके रखे। मानव एक सामाजिक प्राणी है। वह समाज में रहते हुए सामाजिक गतिविधियों से प्रभावित होता है। वह अपने आर्थिक हित के साथ-साथ सामाजिक हित की भी परिकल्पना करता है।वह उसी संस्था में बने रहना चाहता है, जहाँ उसे अपनी ये दोनों प्रत्याशा पूर्ण होती दिखाई देती है। इस शोध-पत्र का उद्देश्य कर्मचारी प्रतिधारण को प्रभावित करने वाले सामाजिक - आर्थिक कारकों का अध्ययन करना है। शोध अध्ययन हेतु प्रश्नावली का प्रयोग किया गया। अध्ययन के दौरान पाया गया, कि कर्मचारी गतिशीलता का मुख्य कारण उचित वेतन में कमी है। कर्मचारी प्रतिधारण हेतु बेहतर कार्य वातावरण, मान-सम्मान, कार्य संबंधी अधिकार व प्रशंसा आदि का होना अत्यंत आवश्यक है।

    शब्द कुंजी- कर्मचारी प्रतिधारण, कर्मचारी गतिशीलता, सामाजिक-आर्थिक कारक।