• April to June 2024 Article ID: NSS8667 Impact Factor:8.05 Cite Score:163318 Download: 570 DOI: https://doi.org/ View PDf

    पर्यटन के संदर्भ में मैनपाट का भौगोलिक विश्लेषण

      डॉ.के.सी गुप्ता
        सहायक प्राध्यापक (भूगोल) किरोड़ीमल शासकीय कला एवं विज्ञान महाविद्यालय, रायगढ़ (छ.ग.)

प्रस्तावना - आज मानव ने सभी क्षेत्र में प्रगति की है । प्राकृतिक संसाधनो का भरपूर दोहन कर सम्पूर्ण विश्व आर्थिक विकास के होड़  में लगा है । एक तरफ प्राकृतिक संसाधनो का दोहन और दूसरी तरफ अत्यधिक अर्जित करने का तनाव   मानव जीवन को अवसादग्रस्त कर दिया है । फलस्वरूप अशांति और कई प्रकार की शारीरिक  एवं मानसिक व्याधियों से मनुष्य जूझ रहा है । उससे मानव जीवन की गुणवत्ता में कमी आई है । ऐसे में प्रकृति प्रदत्त मनोरम स्थलों का महत्व और बढ़ जाता है क्योंकि जंगल,नदी,झरने,पहाड़,जीव-जन्तु और ऐतिहासिक,पुरातात्विक धार्मिक  स्थल मानव मन को शांति और ज्ञान प्रदान करते हैं । इसलिए आज मनुष्य ऐसे जगहों की तलाश करता है जिससे पर्यटन का महत्व दिनोदिन बढ़ता जा रहा है।