• January to March 2024 Article ID: NSS8685 Impact Factor:7.67 Cite Score:93673 Download: 431 View PDf

    महात्मा गांधी का भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन में योगदान

      डॉ. लोकेश कुमार शर्मा
        एसोसिएट प्रोफेसर, मेवाड़ विश्वविद्यालय, चित्तौड़गढ़ (राज.)

शोध सारांश-  महात्मा गांधी का नाम भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में लिखा गया है। गांधीजी ने अहिंसा, सत्याग्रह और असहयोग जैसे सिद्धांतों के माध्यम से भारतीय जनता को संगठित किया और ब्रिटिश शासन के खिलाफ एकजुट होकर संघर्ष करने की प्रेरणा दी। उनका जीवन और उनके विचार स्वतंत्रता संग्राम के लिए एक महान प्रेरणा बने और उनके नेतृत्व में भारत ने स्वतंत्रता प्राप्त की। इस शोधपत्र में महात्मा गांधी के भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन में दिए गए योगदान का विश्लेषण किया गया है।