-
April to June 2024 Article ID: NSS8687 Impact Factor:8.05 Cite Score:104179 Download: 455 DOI: https://doi.org/ View PDf
भारत में वनों की कटाई : एक अध्ययन
डॉ. दिनेश कुमार कठुतिया
शासकीय स्वामी आत्मानंद स्नातकोत्तर महाविद्यालय, नारायणपुर (छत्तीसगढ़)
प्रस्तावना- वन किसी भी देश की संपत्ति का एक महत्वपूर्ण हिस्सा होते हैं।
हमारे देश में वनों का संरक्षण अत्यधिक महत्व रखता है। वनों के संरक्षण की
जिम्मेदारी सरकार पर होती है और यह कार्य वन विभाग के द्वारा किया जाता है। वन
जलवायु पर महत्वपूर्ण प्रभाव डालते हैं; वे वर्षा आकर्षित
करते हैं और नमी को संरक्षित रखते हैं। यह विशेष रूप से भारत जैसे शुष्क देश में
एक महत्वपूर्ण कार्य है। वृक्षों की पत्तियों से वाष्पीकरण द्वारा वातावरण में
ठंडक बनी रहती है। नमी संघनित होकर वर्षा के रूप में बरसती है। वनों को किसी भी
प्रकार की हानि जलवायु को तेजी से बदल देती है। भारत में पहला वन अधिनियम 1865 में
लागू हुआ था। इस कानून ने राजकुमारों को भारतीय वनों में कीमती वृक्षों की सुरक्षा
के उद्देश्य से कानून बनाने की शक्ति प्रदान की।
