• July to September 2024 Article ID: NSS8762 Impact Factor:8.05 Cite Score:68658 Download: 369 DOI: https://doi.org/ View PDf

    मुद्रा लोनः बिना गारण्टी ऋण योजना

      डॉ. राजेश कुमार सिंह तिवारी
        सहायक प्राध्यापक (वाणिज्य) राजभानु सिंह स्मारक महाविद्यालय, मनिकवार, जिला रीवा (म.प्र.)

प्रस्तावना- भारत एक विकास शील अर्थव्यस्था वाला देश है। आजादी के पश्चात् से औद्योगिक विकास के लिए निरन्तर प्रयास किये जाते रहे है। विभिन्न योजनाओ के अन्तर्गत उद्यमिता को बढ़ाने के लिए नई-नई योजनाएॅ प्रयोग में लायी गई। वर्तमान शासन व्यवस्था के अन्तर्गत युवा उद्यमियों को प्रोत्साहित करने के लिए मुद्रा लोन योजना के अन्तर्गत 8 अप्रैल 2015 को यह योजना मुद्रा योजना के अन्तर्गत प्रारंभ की गई, जिसके तहत गैर कार्पोरेट, गैर कृषि छोटे एवं सूक्ष्म उद्यमियों को प्रोत्साहित करने के लिए बिना गारंटी ऋण की सीमा 10 लाख रूपये तक की गई, इससे गैर कृषि उद्यमियों एवं छोटे उद्यमियों को परंपरागत उद्योगों को संचाालन करने एवं विकास करने का अवसर मिलेगा।