
-
April to June 2024 Article ID: NSS8768 Impact Factor:8.05 Cite Score:14719 Download: 170 DOI: https://doi.org/ View PDf
ग्वालियर शहर के महाविद्यालयों में अध्ययनरत् छात्र एवं छात्राओं के पोषण स्तर पर आयु का प्रभाव ज्ञात करना
सुजाता भदौरिया
शोधार्थी (गृहविज्ञान) के.आर.जी. कॉलेज, ग्वालियर (म.प्र.)डॉ. मंजू दुबे
प्राध्यापक एवं विभागाध्यक्ष (गृहविज्ञान) के.आर.जी. कॉलेज, ग्वालियर (म.प्र.)
प्रस्तावना-जीवन में सफलता प्राप्त
करने के लिये व्यक्ति का स्वस्थ्य होना नितांत आवश्यक है। स्वस्थ व्यक्ति हँसमुख, फुर्तीला,
जिज्ञासु, महत्वकांक्षी, परिश्रमी व साहसी होता है। उसका सामाजिक समायोजन भी उत्तम
होता है। वह सहिष्णु मिलनसार प्रवृत्ति का होता है तथा सामूहिक कार्यों में भाग लेता
है। ऐसे व्यक्ति जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में सफलता प्राप्त करते हैं। उत्तम स्वास्थ्य
प्राप्त करने के लिए उत्तम पोषण, पर्याप्त निद्रा, विश्राम, व्यायाम तथा कार्य आदि
सभी पर ध्यान देना चाहिये। इसके साथ-साथ उत्तम विचार रखने चाहिये अपनी सोच सकारात्मक
रखनी चाहिये। इन सभी पहलुओं में उत्तम पोषण सर्वाधिक महत्वपूर्ण है। किसी व्यक्ति के
लिये उत्तम पोषण ग्रहण करने से आशय है कि वह व्यक्ति अपनी आयु, क्रियाशीलता, मौसम,
लिंग के अनुसार आवश्यक पोषक तत्वों युक्त भोजन अपने प्रतिदिन के आहार में पर्याप्त
मात्रा में ग्रहण करता हो। स्वस्थ्य रहने के लिये भोजन का संतुलित होना आवश्यक है।
संतुलित भोजन ग्रहण करने से व्यक्ति का पोषण स्तर उन्नत होता है।














