-
January to March 2024 Article ID: NSS8784 Impact Factor:7.67 Cite Score:181273 Download: 601 DOI: https://doi.org/ View PDf
विश्व वन्यजीव संरक्षण
डॉ. मुनीश सिंह नेगी
सहायक प्राध्यापक (भूगोल) पंडित एस. एन. शुक्ला विश्वविद्यालय, शहडोल (म.प्र.)
प्रस्तावना - वन्य जीवों के प्रति जागरूकता
फैलाने के लिए हर साल 3 मार्च का दिन वन्यजीव दिवस के रूप में मनाया जाता है। वन्यजीवों
से हमें भोजन तथा औषधियों के अलावा भी अनेक प्रकार के फायदे मिलते हैं। इसके अलावा
वन्यजीव जलवायु को संतुलित रखने में भी सहायता करते हैं। 3 मार्च 2014 को पहली बार
विश्व वन्यजीव दिवस मनाया गया था। दुनियाभर में जीव-जंतुओं और वनस्पतियों की अनेक प्रजातियां
धीरे-धीरे लुप्त होती जा रही हैं। भारत में इस समय 900 से भी ज्यादा जीवों की प्रजातियां
खतरे में हैं। समय रहते इस ओर ध्यान न दिया गया तो स्थिति और भी खतरनाक हो सकती है।
