-
April to June 2024 Article ID: NSS8845 Impact Factor:8.05 Cite Score:79339 Download: 397 DOI: https://doi.org/ View PDf
जन्मपूर्व के मालवी एवं मेवाडी संस्कार गीतों का तुलनात्मक अध्ययन
भरत कुमार तिवारी
शोधार्थी, हिन्दी अध्ययनशाला, विक्रम विश्वविद्याल, उज्जैन (म.प्र.)
प्रस्तावना-हमारे जीवन में सोलह संस्कारों का बड़ा महत्व है। प्रत्येक संस्कार का अपना उद्देश्य है। मन और बुद्धि के चहुँमुखी विकास, अनुशासन, व्यवहार व संयम को प्रोत्साहित करते है ये संस्कार।
संस्कारों की संख्या
को लेकर विद्वानों में कुछ मत विभिन्नताएँ भी है। गौतम स्मृति में 48 संस्कार बताए
गए है। महर्षि अंगिरा ने 25 संस्कार स्पष्ट किये है। पुराणों में भी विविध संस्कारों
का उल्लेख है परंतु इनमें मुख्य तथा आवश्यक 16 संस्कार माने गए है।
