• July to September 2024 Article ID: NSS8855 Impact Factor:8.05 Cite Score:83097 Download: 406 DOI: https://doi.org/ View PDf

    वर्तमान में भारत में निरन्तर जनसंख्या वृद्धि की समस्या और समाधान

      श्रीमती मिनाक्षी भार्गव
        पीएचडी स्कॉलर, स्कूल ऑफ सोशल साइंस (समाजशास्त्र) देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर (म.प्र.)

प्रस्तावना - आजादी के पश्चात् भारत की जनसंख्या में निरन्तर वृद्धि हो रही है। वर्तमान में भारत की जनसंख्या 140 करोड़ से भी अधिक हो चुकी है। चीन के बाद भारत विश्व का दूसरा राष्ट्र जनसंख्या में आगे आ गया है। अब तो चीन भी जनसंख्या वृद्धि में भारत से पीछे रह गया है। अब तो चीन भी जनसंख्या वृद्धि में भारत से पीछे रह गया है। पूरे विश्व में जनसंख्या की दृष्टि से सन् 2000 की स्थिति के अनुसार चीन में 21.7 प्रतिशत, अमेरिका में 6 प्रतिशत, रूस 5 प्रतिशत के रूप में जनसंख्या वृद्धि दर हो गई है।