• July to September 2024 Article ID: NSS8879 Impact Factor:8.05 Cite Score:20840 Download: 203 DOI: https://doi.org/ View PDf

    भारतीय संस्कृति में पशुओं का अध्ययन : अश्व के विशेष संदर्भ में

      शिवलाल
        एम ए. नेट (इतिहास) गांव लालपुरा पोस्ट,तह-चितलवाना जालौर (राज.)

प्रस्तावना- भारतीय संस्कृति में पशुओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। प्रागेतिहासिक काल में मनुष्य पशुओं का शिकार करके भोजन प्राप्त करता था। मध्यपाषाण काल में मनुष्य ने पशुपालन शुरू कर दिया था जिसके प्रमाण हमें बागोर और आदमगढ़ से प्राप्त हुए है। नवपाषाण काल से मनुष्य ने स्थायी निवास बनाना शुरू किया। मनुष्य अब पशुओ का पालन कृषि में किया जाने लगा भारत में सर्वप्रथम भीमबेटका से पशुओं के शिकार के चित्रों के साक्ष्य मिले है।  हिन्दूओ  की पौराणिक कथाओ में अनेक पशुओं को देवताओं के वाहन के रूप मिलता है।