लोकतंत्र - अर्थ एवं महत्व
: मानव जाति के प्रारम्भिक काल से लेकर वर्तमान समय तक
अनेक प्रकार की शासन व्यवस्थाएँ विद्यमान रही है और शासन के इन विभिन्न रूपों का मानव
जाति के राजनीतिक विकास में विशेष महत्व रहा है। इस प्रकार की महत्वपूर्ण शासन व्यवस्थाओं
में राजतंत्र, अधिनायक तंत्र, कुलीनतंत्र व लोकतंत्र अधिक प्रमुख है। शासन प्रणालियों
के विभिन्न स्वरूपों में लोकतंत्र सबसे मर्यादित एवं प्रतिष्ठित है। यह केवल एक शासन
पद्धति न होकर एक सार्थक जीवन पद्धति है, लोकतांत्रिक शासन प्रणाली का मूलमंत्र स्वतंत्रता,
समानता तथा बंधुत्व की भावना है जो फ्रांस की क्रांति के बाद सशक्त रूप से एक सर्वमान्य
लोकतांत्रिक वितर्श के यप में प्रस्थापित हुआ।
