शोध सारांश- तनाव प्रबंधन कार्यक्रम
कर्मचारियों को तनाव की प्रकृति और स्त्रोतों, स्वास्थ्य पर तनाव के प्रभावों और तनाव
को कम करने के लिए व्यक्गित कौशल के बारे में सिखाते है-उदाहरण के लिए, समय प्रबंधन
या विश्राम अभ्यास। कार्यस्थल का तनाव आज की तेज रफ्तार जीवनशैली में एक आम समस्या
बन गया है। यदि इसका सही प्रबंधन न किया जाए तो यह न केवल मानसिक बल्कि शारीरिक स्वास्थ्य
को भी गंभीर रूप से प्रभावित कर सकता है। तनाव प्रबंधन की उचित रणनीतियाॅ अपनाने से
व्यक्ति के समग्र स्वास्थ्य और उत्पादकता में सुधार होता है। इस शोध पत्र का उद्देश्य
शारीरिक एवं मानसिक तनाव प्रबंधन की प्रभावी रणनीतियों का विश्लेषण करना है।
