प्रस्तावना- पर्यावरण शब्द परि+आवरण
शब्द से मिलकर बना है, जिसका शाब्दिक अर्थ है ऐसा आवरण जिसके चारों ओर से हम घिरे हुये
होते है। अर्थात् हम अपने चारों ओर जिन जीव जन्तुओं, पेड़-पौधो व अन्य अनेक सजीव एवं
निर्जीव वस्तुओं को देखते या महसूस करते है, उनसे बने वातावरण को ही पर्यावरण कहते
है। इसमें वातावरण या पर्यावरण के अतिरिक्त जलमण्डल, थलमण्डल तथा वायुमण्डल भी सम्मिलित
रहते है। किसी भी स्थान के भौतिक, जैविक, अजैविक घटको से बने संसार को उस स्थान का
पर्यावरण कहते है।
