प्रस्तावना- सरकार द्वारा चलायीजाने वाली विभिन्न प्रकार की योजनाओं
में वर्तमान में सर्वाधिक महत्वपूर्ण योजना मनरेगा है। राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी
कानून (नरेगा) 7 सितम्बर 2005 को अधिसूचित किया गया था। प्रथम चरण में यह सुविधा
200 जिलों में उपलब्ध करायी गई थी। अगले 3 वर्षो में क्रमिक रूप से 600 जिलों में इसे
लागू करना था। वर्ष 2007-08 में इस कानून का विस्तार 330 अतिरिक्त जिलों में किया गया,
जबकि बाकी जिलों को इसमें शामिल करने की अधिसूचना 01 अप्रैल 2008 को जारी की गई।
