• January to March 2025 Article ID: NSS9029 Impact Factor:8.05 Cite Score:34636 Download: 261 View PDf

    किशोरावस्था के विद्यार्थियों के शैक्षणिक दबाव पर योग का प्रभाव

      अनीता स्वामी
        शोधार्थी (शिक्षा) एचबीयूटीटी कॉलेज, एमडीएस विश्वविद्यालय, अजमेर (राज.)
      डॉ. उषा राठौर
        शोध मार्गदर्शक (शिक्षा) एचबीयूटीटी कॉलेज, एमडीएस विश्वविद्यालय, अजमेर (राज.)

शोध सारांश- प्रस्तुत शोध का मुख्य उद्देश्य किशोरावस्था के विद्यार्थियों के शैक्षणिक दबाव पर योग के प्रभाव का अध्ययन करना है जिससे कि वर्तमान में विद्यार्थियों पर बढ़ते शैक्षणिक दबाव को कम किया जा सके इस हेतु शोधार्थी ने शोध की प्रयोगात्मक विधि अपनाते हुए 100 विद्यार्थियों पर अध्ययन किया जो कि जयपुर शहर के विद्यालय से चुने गये थे। प्रयोग के लिए दो समूह प्रयोगात्मक व स्वतंत्र समूह बनाये गये उनमें 50-50 विद्यार्थियों का चयन किया गया। इसके पश्चात् विद्यार्थियों पर पूर्व व पश्चात् आंकड़ों के एकत्रीकरण हेतु (अकेडमिक स्ट्रेस स्केल - श्रीनिवास एवं कुमार रेड्डी) उपकरण प्रशासित किया गया तथा प्रयोगात्मक समूह को योगाभ्यास कराया गया प्रमुख सम्प्राप्तियों में पाया गया कि विद्यार्थियों के शैक्षणिक दबाव के मध्यमानों में सार्थक अन्तर नहीं है प्रदत्तों के विश्लेषण में मध्यमान, मानक विचलन व टी टेस्ट सांख्यिकीय विधियों का प्रयोग किया गया है अध्ययन में पाया गया कि योगाभ्यास का प्रभाव विद्यार्थियों के शैक्षणिक दबाव को कम करने में पड़ता है।

शब्द कुंजी-किशोरावस्था, विद्यार्थी शैक्षणिक दबाव, योग।