
-
April to June 2025 Article ID: NSS9139 Impact Factor:8.05 Cite Score:7 Download: 2 DOI: https://doi.org/ View PDf
मध्य प्रदेश विधानसभा 2023 में अनुसूचित जातियों के मतदान व्यवहार का वर्णनात्मक अध्ययन: उज्जैन उत्तर विधानसभा एवं उज्जैन दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के विशेष संदर्भ में
रवि दायमा
शोधार्थी, राजनीति विज्ञान एवं लोक प्रशासन अध्ययनशाला, विक्रम विश्वविद्यालय, उज्जैन (म.प्र.)
शोध सारांश- यह शोधपत्र ‘‘मध्यप्रदेश विधानसभा निर्वाचन 2023 में अनुसूचित जातियों के मतदान व्यवहार’’ पर केंद्रित है, जिसका उद्देश्य अनुसूचित जाति समुदाय की राजनीतिक भागीदारी, प्राथमिकताएँ, और मतदान निर्णयों को समझना है। मध्यप्रदेश जैसे सामाजिक-राजनीतिक रूप से विविध राज्य में अनुसूचित जातियाँ एक महत्वपूर्ण मतदाता वर्ग हैं, जिनकी भूमिका चुनावी परिणामों को प्रभावित करती रही है। इस अध्ययन में निर्वाचन आयोग के आँकड़ों, फील्ड सर्वेक्षणों और मीडिया रिपोर्ट्स का उपयोग करते हुए विश्लेषणात्मक व वर्णनात्मक शोध पद्धति अपनाई गई।
पता
चला कि अनुसूचित जातियों का मतदान व्यवहार अब परंपरागत वफादारी से हटकर मुद्दा-आधारित
और उम्मीदवार-केन्द्रित होता जा रहा है। युवाओं में राजनीतिक चेतना का विस्तार हुआ
है और महिला मतदाताओं की भागीदारी उल्लेखनीय रूप से बढ़ी है। इस अध्ययन में यह भी पाया
गया कि कल्याणकारी योजनाएँ, सामाजिक सम्मान, और नेतृत्व की भागीदारी जैसे कारकों ने
मतदान निर्णयों को प्रभावित किया। निष्कर्षतः अनुसूचित जातियों की चुनावी भागीदारी
लोकतांत्रिक प्रणाली को सशक्त करने की दिशा में एक सकारात्मक संकेत है।














