• April to June 2025 Article ID: NSS9146 Impact Factor:8.05 Cite Score:29511 Download: 241 DOI: https://doi.org/10.63574/nss.9146 View PDf

    जैव विविधता का महत्व एवं संरक्षण

      डॉ. धर्मेन्द्र पाटीदार
        सहायक आचार्य (भूगोल) राजकीय महाविद्यालय, सागवाड़ा, डूँगरपुर (राज.)

प्रस्तावना -जैव विविधता से अभिप्राय विश्व में पाए जाने वाले विभिन्न जीवों तथा उनकी प्रजातियों से है। जैव विविधता विश्व के महत्वपूर्ण संसाधन है। इनकी विविधता तथा सघनता का प्रभाव किसी भी क्षेत्र के आर्थिक, सांस्कृतिक एवं मानव स्वास्थ्य पर पड़ता है। किसी भी देश का विकास इसकी जैव विविधता से जुड़ा हुआ है।