-
April to June 2025 Article ID: NSS9151 Impact Factor:8.05 Cite Score:17805 Download: 187 DOI: https://doi.org/ View PDf
शहरी क्षेत्र के उच्च माध्यमिक विद्यालयों के पुरूष एवं महिला प्रधानाचार्यों की कार्य कुशलता का अध्ययन
डॉ. नितिन मेनारिया
उप प्रधानाचार्य, बाल विनय मन्दिर उच्च माध्यमिक विद्यालय, उदयपुर (राज.)प्रो. सरोज गर्ग
प्राचार्य, लोकमान्य तिलक शिक्षाक प्रशिक्षाण महाविद्यालय, उदयपुर (राज.)
शोध सारांश- प्रस्तुत शोध पत्र उदयपुर संभाग के शहरी क्षेत्र के उच्च माध्यमिक विद्यालयों के पुरूष एवं महिला प्रधानाचार्यो की कार्य कुशलता के अध्ययन पर आधारित है। इस शोध पत्र के माध्यम से शहरी क्षेत्र के उच्च माध्यमिक विद्यालयों के पुरूष एवं महिला प्रधानाचार्यो की कार्य कुशलता का अध्ययन किया गया। शिक्षा का प्रमुख संस्थान विद्यालय है जहाँ बालकों को बौद्धिक, नैतिक, राष्ट्रीय एवं वैश्विक कौशल का विकास किया जाता है। बालक शिक्षा के द्वारा ही जीवन में सफलता की सीढ़ी तक पहूँच पाता है।
शहरी
क्षेत्र के उच्च माध्यमिक विद्यालय के पुरूष प्रधानाचार्य औसत से अधिक कार्य कुशलता
के पाए गये। जबकि महिला प्रधानाचार्य अधिकतम कार्य कुशलता के पाए गये।शहरी क्षेत्र
के उच्च माध्यमिक विद्यालय के पुरूष एवं महिला प्रधानाचार्यों की कार्य कुशलता में
सार्थक अन्तर होता है, मध्यमान अंकों को देखने पर स्पष्ट होता है कि शहरी क्षेत्र के
उच्च माध्यमिक विद्यालय के पुरूष प्रधानाचार्यों की तुलना में शहरी क्षेत्र के उच्च
माध्यमिक विद्यालय के महिला प्रधानाचार्य अधिक कार्य कुशल होते है।
