• April to June 2024 Article ID: NSS9162 Impact Factor:8.05 Cite Score:11724 Download: 151 DOI: https://doi.org/ View PDf

    भारत चीन के मध्य आर्थिक संबंधो का अध्ययन

      रोहित
        (राजनीति विज्ञान) वार्ड नंबर 11, अनुपगढ (राज.)

प्रस्तावना - भारत और चीन दोनों ही विश्व के सबसे बड़ी जनसंख्या वाले पड़ोसी देश हैं। भारत ने लंबे समय के संघर्ष के बाद 1947 में ब्रिटिश उपनिवेशवाद से स्वतंत्रता प्रापत की तथा चीन ने 1949 की साम्यवादी शासन की स्थापना की भारत ने चीन की साम्यवादी क्रांति का स्वागत किया तथा संयुक्त राष्ट्र संघ में राष्ट्रवादी चीन के स्थान पर साम्यवादी चीन की सुरक्षा परिषद में स्थायी सदस्यता का समर्थन किया। 1954 में चीन के प्रधानमंत्री चाऊ एन लाई भारत आए तथा दोनों देशों ने आपसी संबंधों को निर्देशित करने वाले पंचशील समझौते पर हस्ताक्षर किए।