• July to September 2024 Article ID: NSS9174 Impact Factor:8.05 Cite Score:15144 Download: 172 DOI: https://doi.org/ View PDf

    भक्ति - सूफ़ी परंपराए

      संदीप
        इतिहास विभाग, गाँव दोलतपुरा, पीलीबंगा (राज.)

प्रस्तावना   

1.      धार्मिक विश्वासों और आचरणों की गंगा-जमुनी बनावट - संभवतः इस काल की सबसे प्रभावी विशिष्टता यह है कि साहित्य और मूर्तिकला दोनों में ही अनेक तरह के देवी-देवता अधिकाधिक दृष्टिगत होते हैं। एक स्तर पर यह तथ्य इस बात का द्योतक है कि विष्णु, शिव और देवी, जिन्हें अनेक रूपों में व्यक्त किया गया था, की आराधना की परिपाटी न केवल चलती रही अपितु और अधिक विस्तृत हुई।