• April to June 2025 Article ID: NSS9230 Impact Factor:8.05 Cite Score:9822 Download: 138 DOI: https://doi.org/ View PDf

    घरेलू व कामकाजी माताओं के बालकों के स्वनियमित अधिगम का अध्ययन

      डॉ. निरुपमा शर्मा
        एसोसिएट प्रोफेसर, आरएमटीटीसी, उदयपुर (राज.)
      श्रीमती माया सुथार
        शोधार्थी, शिक्षा विभाग, एमएलएसयू, उदयपुर (राज.)

शोध सारांश-  प्रस्तुत शोध में शोधार्थी द्वारा घरेलू व कामकाजी माताओं के बालकों के स्वनियमित अधिगम का अध्ययन किया गया है। अध्ययन हेतु सर्वेक्षण विधि का प्रयोग किया गया है । यह शोध उदयपुर जिले तक सीमित रखा गया है। उदयपुर जिले की घरेलू व कामकाजी माताओं के 400 बालको का चयन सोउद्देश्य विधि से किया गया। 400 बालकों मे से 200 बालक घरेलू माताओं के व 200 बालक कामकाजी माताओं के चयन किये गये। स्वनियमित अधिगम के मापन हेतु  डॉ. मधु गुप्ता द्वारा निर्मित स्वनियमित अधिगम मापनी का प्रयोग किया गया। टी टेस्ट द्वारा परिकल्पना परीक्षण करने पर परिकल्पना अस्वीकृत  हुई। घरेलू माताओं के बालकों व कामकाजी माताओं के बालकों के स्वनियमित अधिगम मे सार्थक अन्तर पाया गया। घरेलू माताओं के बालकों  के स्वनियमित अधिगम का स्तर औसत से कम तथा कामकाजी माताओं के बालकों के स्वनियमित अधिगम का स्तर औसत से अधिक पाया गया।घरेलू माताओं के बालकों का स्वनियमित अधिगम कामकाजी माताओं के बालकों के स्वनियमित अधिगम की तुलना में निम्न पाया गया।

शब्द कुंजी- घरेलू माता, कामकाजी माता, स्वनियमित अधिगम।