• July to September 2025 Article ID: NSS9255 Impact Factor:8.05 Cite Score:30948 Download: 246 DOI: https://doi.org/10.63574/nss.9255 View PDf

    ग्रामीण अर्थव्यवस्थामें महिलाओं की भूमिका का अध्ययन (मध्य प्रदेश के विशेष संदर्भ में)

      डॉ. राकेश कुमार दिलावरे
        सहायक प्राध्यापक (अर्थशास्त्र) शहीद भगतसिंह शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, पिपरिया (म.प्र.)

शोध सारांश-  ग्रामीण अर्थव्यवस्था में महिलाओं की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण है। वे न केवल कृषि से संबंधित क्षेत्रों में काम करती हैं, बल्कि घरेलू कामकाज और बच्चों की देखभाल भी करती हैं। ग्रामीण महिलाएं प्रायः परिवार के लिए भोजन और पानी जुटाने, लकड़ी इकट्ठा करने और अन्य आवश्यक कार्यों में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं, साथ ही साथ धन कमाने वाले कार्यो में भी परिवार का सहयोग करती हैं, जिससे परिवार आर्थिक रूप से भी सक्षम होता है।

मध्य प्रदेश की अर्थव्यवस्था में कृषि क्षेत्र का योगदान बढ़ता जा रहा है, जो महिलाए कृषि कार्य में संलग्न नहीं है, वह अपने घर पर ही पापड़ बनाना, बॅास का सामान बनाना, मिट्टी का सामान बनाना आदि कार्यो में संलग्न होकर ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बना रही है।