शोध सारांश- वृद्धजनों की समस्याएँ सिर्फ समस्याएँ नहीं हैं, बल्कि
यह अतिसंवेदनशील समस्या का विषय है। यह विषय वर्तमान युग में प्रत्येक परिवार में विमर्श
का अहम विषय है। यह शारीरिक, मानसिक एवं आर्थिक रूप से कमजोर उन वृद्धजनों का विषय
है, जिन पर सरकारी निगाहें तो र्गईं, परन्तु अपनों ने ही उनकी उपेक्षा एवं तिरष्कार
किया। प्रस्तुत शोध पत्र की मुख्य विषयवस्तु वृद्धजनों की अतिसंवेदनशील समस्याएँ और
कानूनी प्रावधान है। इन कानूनी प्रावधानों के सफल क्रियान्वयन के फलस्वरूप ही वृद्धजनों
को उनके अधिकार एवं सम्मान मिल सकेगा।
