-
January to March 2026 Article ID: NSS9580 Impact Factor:8.05 Cite Score:762 Download: 36 DOI: https://doi.org/ View PDf
भारत में बाल श्रम की समस्या
सोनाली चौहान
सहायक प्राध्यापक (समाजशास्त्र) शासकीय आदर्श महाविद्यालय, हरदा (म.प्र.)
शोध सारांश- बाल श्रम भारत की एक गंभीर और
जटिल सामाजिक समस्या है,
जो बच्चों के मौलिक अधिकारों का उल्लंघन करती है। आर्थिक असमानता, गरीबी, अशिक्षा, बेरोज़गारी
तथा सामाजिक जागरूकता की कमी इसके प्रमुख कारण हैं। यद्यपि भारत सरकार ने बाल श्रम
उन्मूलन के लिए अनेक कानून और योजनाएँ लागू की हैं, फिर भी यह
समस्या पूर्णतः समाप्त नहीं हो पाई है। प्रस्तुत शोध पत्र में भारत में बाल श्रम
की स्थिति,
इसके कारणों,
प्रभावों,
सरकारी प्रयासों तथा बाल श्रम उन्मूलन में समाज कार्य की भूमिका का विस्तृत
अध्ययन किया गया है। अध्ययन यह निष्कर्ष निकालता है कि जब तक सरकार, समाज
और समाज कार्यकर्ता मिलकर समन्वित प्रयास नहीं करेंगे, तब तक बाल
श्रम का पूर्ण उन्मूलन संभव नहीं है।
शब्द कुंजी-बाल श्रम, सामाजिक समस्या, बाल अधिकार, समाज कार्य, शिक्षा, भारत।
