• January to March 2026 Article ID: NSS9667 Impact Factor:8.05 Cite Score:170 Download: 14 DOI: https://doi.org/ View PDf

    इंदौर जिले के सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों की उच्च शिक्षा ऋण योजनाओं का तुलनात्मक अध्ययन

      डॉ. जी.एल. खांगोड़े
        सहायक प्राध्यापक (वाणिज्य) प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस शा. माधव कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय, उज्जैन (म.प्र.)
      रीना तिवारी
        शोधार्थी, प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस शा. माधव कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय,उज्जैन (म.प्र.)

शोध सारांश-  उच्च शिक्षा आज के समय में सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक विकास का प्रमुख आधार है। इसकी बढ़ती लागत ने विद्यार्थियों को शिक्षा ऋण योजनाओं पर निर्भर बना दिया है। प्रस्तुत शोध-पत्र में इंदौर जिले के पाँच प्रमुख सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों-स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, पंजाब नेशनल बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, केनरा बैंक और कॉर्पोरेशन बैंककृकी उच्च शिक्षा ऋण योजनाओं का तुलनात्मक अध्ययन किया गया है। अध्ययन का उद्देश्य यह जानना है कि इन योजनाओं ने विद्यार्थियों की उच्च शिक्षा तक पहुँच को किस प्रकार प्रभावित किया है तथा लाभान्वित विद्यार्थियों की संख्या में किस हद तक वृद्धि हुई है।

इस अध्ययन से यह निष्कर्ष निकलता है कि सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों की शिक्षा ऋण योजनाएँ विद्यार्थियों के लिए उच्च शिक्षा प्राप्त करने का एक सशक्त साधन बन चुकी हैं। इन योजनाओं ने न केवल आर्थिक बाधाओं को कम किया है, बल्कि विद्यार्थियों की शैक्षणिक गुणवत्ता और शोध क्षमता को भी सुदृढ़ किया है।

शब्द कुंजी- उच्च शिक्षा ऋण, सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक,  इंदौर जिला,  तुलनात्मक अध्ययन, विद्यार्थियों की पहुँच, शिक्षा वित्तपोषण, शोध गुणवत्ता।