• January to March 2026 Article ID: NSS9680 Impact Factor:8.05 Cite Score:183 Download: 13 DOI: https://doi.org/ View PDf

    आलमगीर के रोजनामचे में दर्ज शाहू का धर्मान्तरण प्रकरण

      डॉ. प्रेमसिंह मोरे
        सहायक प्राध्यापक (इतिहास) श्री नीलकण्ठेश्वर शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, खण्डवा (म.प्र.)

प्रस्तावना-  ‘’मुगल साम्राज्य की बुनियाद के लिए मिट्टी का निर्माण बाबर ने किया। हुमायूं के काल में वह मिट्टी गलती रही। अकबर ने उस मिट्टी को चाक पर चढा कर एक व्यवस्थित और सुन्दर रूप प्रदान किया। जहांगीर ने उस साम्राज्य रूपी पात्र को रंग और कलाओं से सुशोभित किया। शाहजहाॅ ने उसका उपयोग एशो आराम के लिए किया किंतु औरंगजेब ने अपनी अदूरदर्शिता और अज्ञानता के कारण उस साम्राज्य रूपी पात्र को दक्षिण की चट्टानों से टकरा - टकरा कर चूर - चूर कर दिया।‘’ ये था सम्पूर्ण मुगल साम्राज्य का सेन्ट्रल आइडिया।