• January to March 2026 Article ID: NSS9736 Impact Factor:8.05 Cite Score:103 Download: 0 DOI: https://doi.org/ View PDf

    उदयपुर जिले के ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं में रक्ताल्पता का एक समाजशास्त्रीय विश्लेषण

      सुनीता माली
        शोधार्थी (समाजशास्त्र) भूपाल नोबल्स विश्वविद्यालय, उदयपुर (राज.)

शोध सारांश-  रक्ताल्पता भारत सहित विकासशील देशों में महिलाओं के स्वास्थ्य की एक गंभीर समस्या है। विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों में यह समस्या अधिक व्यापक है, जहाँ सामाजिक, आर्थिक एवं सांस्कृतिक कारक महिलाओं के स्वास्थ्य को प्रभावित करते हैं। प्रस्तुत लेख में उदयपुर जिले के ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं में रक्ताल्पता के समाजशास्त्रीय आयामों का विश्लेषण किया गया है। अध्ययन से स्पष्ट होता है कि पोषण की कमी के साथ-साथ लैंगिक असमानता, अशिक्षा, गरीबी एवं पारंपरिक मान्यताएँ इस समस्या को बढ़ावा देती हैं।

शब्द कुंजी-उदयपुर जिला, ग्रामीण क्षेत्र, महिलाएं, रक्ताल्पता, सामाजिक-सांस्कृतिक कारक ।