-
January to March 2026 Article ID: NSS9741 Impact Factor:8.05 Cite Score:116 Download: 0 DOI: https://doi.org/ View PDf
राजस्थान के कोटा संभाग के उच्च माध्यमिक विद्यालय स्तर के बालिका विद्यालय व सह शिक्षा विद्यालय में अध्ययनरत बालिकाओं के आत्मविश्वास एवं शैक्षिक उपलब्धि का तुलनात्मक अध्ययन
डॉ. दीपक पंचौली
शोध पर्यवेक्षक, कैरियर प्वाइंट विश्वविद्यालय, कोटा (राज.)सोनाली त्यागी
शोधार्थी, कैरियर प्वाइंट विश्वविद्यालय, कोटा (राज.)
शोध सारांश- प्रस्तुत शोध कार्य में राजस्थान के कोटा क्षेत्र के
उच्च माध्यमिक विद्यालय स्तर पर बालिका विद्यालय और सह शिक्षा विद्यालय में पढ़ने वाली
बालिकाओं के आत्मविश्वास और शैक्षिक उपलब्धि का तुलनात्मक विश्लेषण किया गया है। शोध
में पाया गया कि सह शिक्षा विद्यालय की बालिकाओं का आत्मविश्वास तुलनात्मक रूप से अधिक
था, जबकि शैक्षिक उपलब्धि के स्तर में भी सह शिक्षा विद्यालय की बालिकाओं ने बेहतर
प्रदर्शन किया। कुल मिलाकर, यह अध्ययन बताता है कि सह शिक्षा से बालिकाओं के आत्मविश्वास
और शैक्षिक प्रदर्शन दोनों में सुधार होता है, जो उनके संपूर्ण विकास के लिए सहायक
है।
