• January to March 2026 Article ID: NSS9744 Impact Factor:8.05 Cite Score:107 Download: 0 DOI: https://doi.org/ View PDf

    बूंदी जिले में चावल उत्पादन और निर्यात: अवसर एवं समस्याएँ

      आरती दाधीच
        शोधार्थी, कॅरियर पाइंट यूनिवर्सिटी, कोटा (राज.)
      डॉ. मोहम्मद हनीफ खान
        प्रोफेसर (भूगोल) कॅरियर पाइंट यूनिवर्सिटी, कोटा (राज.)

प्रस्तावना- भारत विश्व का दूसरा सबसे बड़ा चावल उत्पादक देश है और बासमती चावल के निर्यात में अग्रणी स्थान रखता है। राजस्थान जैसे अर्ध-शुष्क राज्य में भी कुछ क्षेत्र ऐसे हैं जहाँ चावल उत्पादन विशेष महत्व रखता है। बूंदी जिला इस संदर्भ में अत्यंत महत्वपूर्ण है, जिसे प्रायः “धान का कटोरा” कहा जाता है। यहाँ की उपजाऊ दोमट एवं काली मिट्टी, चम्बल नहर प्रणाली द्वारा सिंचाई तथा मानसूनी वर्षा चावल उत्पादन के लिए अनुकूल परिस्थितियाँ प्रदान करती हैं।