• July to September 2024 Article ID: NSS9749 Impact Factor:8.05 Cite Score:14 Download: 0 DOI: https://doi.org/ View PDf

    संयुक्त राष्ट्र में भारत की भूमिका का विश्लेषणात्मक अध्ययन

      डॉ. शोभा गौतम
        सह आचार्य (राजनीति विज्ञान) से. मु .मा .राजकीय कन्या महाविद्यालय, भीलवाड़ा (राज.)

शब्द कुंजी-भारत संयुक्त राष्ट्र  के मूल संस्थापक देशों में से एक रहा है।  भारत ने सदैव संयुक्त राष्ट्र संघ के उद्देश्यों और सिद्धांतों के प्रति अपनी आस्था व्यक्त की है तथा संयुक्त राष्ट्र संघ के विभिन्न अंगों में अपनी सक्रिय सहभागिता प्रदर्शित की है ।संयुक्त राष्ट्र शांति सेना में भी भारत का योगदान अद्वितीय रहा है। अनेक भारतीय संयुक्त राष्ट्र के अंगों एवं एजेंसियों में विभिन्न पदों पर रहे हैं। वर्तमान समय में भी भारत संयुक्त राष्ट्र में सहयोग के माध्यम से विभिन्न अंतरराष्ट्रीय समस्याओं के समाधान में सहयोग दे रहा है। प्रस्तुत शोध पत्र में संयुक्त राष्ट्र में भारत की भूमिका का विश्लेषणात्मक अध्ययन किया गया है।

शब्द कुंजी-संस्थापक, उद्देश्यों ,सिद्धांतो, शांति सेना।