-
April to June 2026 Article ID: NSS9798 Impact Factor:8.05 Cite Score:43 Download: 0 DOI: https://doi.org/10.63574/nss.9798 View PDf
कोरोना महामारी का अभिभावकों पर प्रभावः एक समाजशास्त्रीय अध्ययन, नरसिंहपुर जिले की जनपद पंचायत साईंखेड़ा के संदर्भ में
इन्द्रेश कुमार कोष्टा
शोधार्थी (समाजशास्त्र एवं समाजकार्य) रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय,जबलपुर (म.प्र.)
शोध सारांश- कोरोना महामारी के दौरान सम्पूर्ण विश्व में शिक्षा व्यवस्था
अभूतपूर्व रूप से प्रभावित हुई। भारत में भी विद्यालयों के बंद होने के कारण ऑनलाइन
शिक्षा को वैकल्पिक माध्यम के रूप में अपनाया गया। चूँकि महामारी के दौरान शिक्षा का
माध्यम ऑनलाइन हो गया था छात्र अपने-अपने घरों से अभिभावकों के बीच रहते हुए शिक्षा
प्राप्त कर रहें थे। अभिभावकों ने अपने पाल्यों को प्राप्त हो रही शिक्षा के प्रभाव
को अनुभव किया है। प्रस्तुत शोध-पत्र का उद्देश्य अभिभावकों के दृष्टिकोण से ऑनलाइन
शिक्षा के प्रभावों का अध्ययन करना है। शोध कार्य हेतु अध्ययनक्षेत्र के रुप मेंमध्यप्रदेश
के नरसिंहपुर जिले की छः जनपद पंचायतों में से साईंखेडा जनपद पंचायत को लिया गया। अध्ययन
हेतु 100 अभिभावकों का चयन उद्देश्यपूर्ण निदर्शन पद्धति द्वारा किया गया। तथ्य संकलन
हेतु साक्षात्कार अनुसूची का प्रयोग किया गया। साक्षात्कार अनुसूची के माध्यम से प्राप्त
आंकड़ों का सारणीयन एवं विश्लेषण किया गया। अध्ययन से ज्ञात हुआ कि अधिकांश अभिभावक
कृषि एवं मजदूरी आधारित निम्न-मध्यम आय वर्ग से संबंधित हैं, जिनकी आय महामारी के दौरान
प्रभावित हुई। डिजिटल संसाधनों की कमी, आर्थिक दबाव, घर पर अध्ययन हेतु उपयुक्त वातावरण
का अभाव, बच्चों के बढ़ते स्क्रीन टाइम, डिजिटल उपकरणों की लत, छात्रों की दिनचर्या
में परिवर्तन तथा ऑनलाइन शिक्षा से असंतुष्टि प्रमुख समस्याएँ रहीं। दूसरी ओर ऑनलाइन
शिक्षा ने बच्चों में तकनीकी दक्षता एवं डिजिटल साक्षरता का विकास भी कियाहै। अध्ययन
में अधिकांश अभिभावकों ऑफलाइन शिक्षा को प्राथमिकता दी है साथ ही उन्होंने मिश्रित
(हाइब्रिड) शिक्षा प्रणाली को भविष्य के लिए अधिक उपयुक्त माना है। उन्होंने मिश्रित
शिक्षा प्रणाली में ऑनलाइन शिक्षा को एक निश्चित एवं नियंत्रित वातावरण में संपन्न
करने की आवश्यकता पर बल दिया है।
शब्द कुंजी-कोरोना महामारी, ऑनलाइन
शिक्षा, अभिभावक दृष्टिकोण, डिजिटल संसाधन, स्क्रीन टाइम, हाइब्रिड शिक्षा।
