-
April to June 2026 Article ID: NSS9806 Impact Factor:8.05 Cite Score:21 Download: 0 DOI: https://doi.org/ View PDf
वर्तमान समय में सोशल मीडिया का सामाजिक सम्बन्धों, मानसिक स्वास्थ्य और राजनीतिक व्यवहार पर प्रभाव
डॉ. बरखा घावरी
सहायक आचार्य (समाजशास्त्र) राजकीय मीरा कन्या महाविद्यालय, उदयपुर (राज.)
शोध सारांश- आजकल आम लोगों द्वारा इंटरनेट का उपयोग बहुत बढ़ गया हैय
वे फेसबुक, व्हाट्सएप, इंस्टाग्राम जैसी साइटों का उपयोग कर रहे हैं, जिसका अंततः उनके
कार्य प्रदर्शन पर प्रभाव पड़ता है और इसका वास्तविक प्रभाव उनके व्यक्तिगत और सामाजिक
संबंधों पर पड़ता है।
सोशल मीडिया ने सामाजिक संबंधों को गहराई
से बदला है, जहाँ यह भौगोलिक दूरियों को मिटाकर दूर बैठे लोगों से जुड़ने का सशक्त जरिया
बना है। इसने संवाद को तेज और सुविधाजनक बनाया है, लेकिन साथ ही प्रत्यक्ष मेलजोल में
कमी, मानसिक तनाव, FOMO (कुछ खो देने का डर), और निजता से जुड़े मुद्दों जैसे नकारात्मक
प्रभाव भी डाले हैं।
सोशल मीडिया एक दोधारी तलवार की तरह है।
इसका विवेकपूर्ण उपयोग रिश्तों को बढ़ा सकता है, जबकि इसकी लत उन्हें कमजोर कर सकती
है।
शब्द कुंजी-सोशल मीडिया, इंटरनेट,
समाज, सामाजिक संबंध, मानसिक स्वास्थ्य, राजनीतिक व्यवहार।
