• January to March 2026 Article ID: NSS9818 Impact Factor:8.05 Cite Score:16 Download: 0 DOI: https://doi.org/ View PDf

    राजस्थान के प्रसिद्ध इतिहासकार गोपीनाथ शर्मा का व्यक्तित्व एवं कृतित्व

      मानसी पंडया
        शोधार्थी (इतिहास) जनार्दन राय नागर राजस्थान विद्यापीठ डीम्ड टू बी यूनिवर्सिटी, उदयपुर (राज.)
      डॉ. विनीता श्रीमाली
        सहायक आचार्य (इतिहास) माणिक्यलाल वर्मा श्रमजीवी महाविद्यालय, जनार्दन राय नागर राजस्थान विद्यापीठ डीम्ड टू बी यूनिवर्सिटी, उदयपुर (राज.)

प्रस्तावना-  प्रोफेसर गोपीनाथ शर्मा राजस्थान के इतिहास लेखन की परंपरा में एक अत्यंत प्रतिष्ठित और सम्मानित नाम हैं। उन्हें राजस्थान के जीवित इतिहासकारों में सर्वाधिक ख्याति प्राप्त विद्वानों में गिना जाता है। वे उस गौरवशाली इतिहासकार-पीढ़ी के प्रतिनिधि थे, जिसमें दशरथ शर्मा, सत्य प्रकाश, एम. एल. शर्मा तथा रघुबीर सिंह जैसे प्रसिद्ध विद्वान सम्मिलित थे। यह वह दौर था जब राजस्थान के इतिहास के अध्ययन में नए दृष्टिकोण, नई शोध-पद्धतियाँ और स्रोत-आधारित इतिहास लेखन का विकास हो रहा था।प्रोफेसर शर्मा का बौद्धिक और शैक्षणिक विकास उन महान इतिहासकारों की परंपरा से जुड़ा हुआ था, जिनमें के. आर. कानूनगो, जदुनाथ सरकार, मोहम्मद हबीब तथा ए. एल. श्रीवास्तव जैसे विद्वानों का विशेष स्थान था।