• April to June 2026 Article ID: NSS9854 Impact Factor:8.05 Cite Score:32 Download: 0 DOI: https://doi.org/ View PDf

    योग अभ्यास का उच्च तकनीकी शिक्षा अर्जित कर रहे विद्यार्थियों की स्मरण शक्ति पर प्रभाव

      जसवंत मेनारिया
        सहायक आचार्य, पेसिफिक एकेडमी ऑफ हॉयर एजुकेशन एंड रिसर्च युनिवर्सिटी, उदयपुर (राज.)
      अल्पना सुखवाल
        शोधार्थी, पेसिफिक एकेडमी ऑफ हॉयर एजुकेशन एंड रिसर्च युनिवर्सिटी, उदयपुर (राज.)

शोध सारांश-  विद्यार्थियों पर अच्छा पढ़ने और उत्तम प्रदर्शन करने का काफ़ी दबाव रहता है। इसके लिए वे सतत प्रयास करते हैं, विविध पुस्तकें पढ़ते हैं। उच्च स्तर पर महाविद्यालय और विश्वविद्यालय में अध्ययन कर रहे इंजीनियरिंग तथा फार्मेसी के विद्यार्थियों पर एक विशेष अध्ययन किया गया, जिसके अंतर्गत यह जानने का प्रयास किया गया कि इन विद्यार्थियों की स्मरण शक्ति पर तीन माह के नियमित योग अभ्यास का क्या प्रभाव पड़ता है।विद्यार्थी आजकल पुस्तक तो बहुत पढ़ते हैं, किंतु उन्हें आत्मसात करने में उन्हें काफ़ी परेशानी होती है। जैसे ही वे दूसरा विषय आरंभ करते हैं, पहला विषय भूलने लगते हैं। परीक्षा में कई बार उनके अंक तो अच्छे आ जाते हैं, किंतु परीक्षा के कुछ दिन उपरांत हुआ याद किया हुआ सभी कुछ भूल जाते हैं। यह बहुत ही चिंताजनक समस्या है।योग में कुछ प्रयासों के द्वारा इस समस्या का निदान कुछ हद तक संभव है अथवा नहीं, यही जानने का प्रयास शोध के द्वारा किया गया। शोध परिणाम दर्शाते हैं कि विद्यार्थियों की स्मरण शक्ति में सार्थक रूप से बढ़ोतरी हुई, यह योग अभ्यास की उपादेयता को प्रमाणित करता है। साथ ही यह दर्शाता है कि आधुनिक तकनीकी शिक्षा के लिए भी विद्यार्थियों को योग का अभ्यास करना चाहिए, जिससे कि वे सहज रूप से अपनी क्षमता अनुसार ज्ञान की बातों को याद रख सकें अन्यथा विस्मृति होने की संभावनाएँ प्रबल रहती हैं।

शब्द कुंजी-योगअभ्यास, स्मरण शक्ति, तकनीकी शिक्षा।