-
April to June 2026 Article ID: NSS9870 Impact Factor:8.05 Cite Score:16 Download: 0 DOI: https://doi.org/ View PDf
उच्चतर माध्यमिक स्तर के विद्यालय के शिक्षकों की व्यावसायिक प्रतिबद्धता का अध्ययन
डॉ. रश्मि शर्मा
प्राचार्य, राष्ट्र भारती शिक्षा महाविद्यालय, उज्जैन (म.प्र.)पवन कुमार सोपरा
शोधार्थी (शिक्षाशास्त्र) सतत् शिक्षा अध्ययनशाला,सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय, उज्जैन (म.प्र.)
शोध सारांश- प्रस्तुत शोध में उच्चतर
माध्यमिक स्तर के विद्यालय के शिक्षकों की व्यावसायिक प्रतिबद्धता का अध्ययन किया गया
है। शोध शिक्षकों की व्यवसाय के प्रति पूर्ण समर्पण भावना एवं अपनी सम्पूर्ण ऊर्जा
को व्यवसाय में समर्पित कर देने की तत्परता ही व्यावसायिक प्रतिबद्धता कहलाती है। प्रतिबद्ध
व्यक्ति अपना कार्य करके संतोष का अनुभव करते है। यह अध्ययन सर्वेक्षण विधि पर आधारित
है। इसमें मुख्य चर व्यावसायिक प्रतिबद्धता एवं जननांकीय चर विद्यालय के प्रकार, लिंग
(महिला एवं पुरूष शिक्षक) संकाय(कला और विज्ञान) शोध का सीमांकन मंदसौर,नीमच एवं रतलाम
एवं शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों तक सीमित रखा है। शोध उपकरण में मानकीकृत उपकरण
डॉ. रविन्दर कौर, डॉ. सरबजीत कौर ‘रानू/ एवं श्रीमती सरबजीत कौर ‘बरार’
का उपकरण 600 महिला पुरूष शिक्षकों के न्यादर्श पर किया गया है। शोध में सांख्यिकीय
प्रविधि प्रतिशत,माध्य/मध्यमान, मानक विचलन,टी परीक्षण सहसंबंध से शोध परिणाम प्राप्त
किये है। विद्यालय,लिंग,संकाय के आधार पर उच्चतर माध्यमिक स्तर के विद्यालयों मे सार्थक
अंतर हैं, परंतु यह सार्थक अंतर नहीं है, अतः अधिकांश शिक्षक/ शिक्षिकाओं की व्यावसायिक
प्रतिबद्धता उनके कार्य के प्रति सजगता दर्शाती हैं । तथा कुछ शिक्षक/शिक्षिका अपने
कार्य के प्रति सजग नहीे है, अतः कार्य कौशल को उत्साह पूर्ण बनाकर प्रतिबद्धता में
सजगता को बढ़ाया जा सकता है।
