-
January to March 2026 Article ID: NSS9885 Impact Factor:8.05 Cite Score:18 Download: 0 DOI: https://doi.org/ View PDf
किशोर अपराधियों के अपराध के कारणों पर माता की कार्यशीलता के प्रभाव का अध्ययन
डॉ. अमृता मौर्या
641, रेलवे कॉलोनी, झाँसी (उ.प्र.)
प्रस्तावना - 18 वर्ष से कम आयु के
बालक जब कानून विरोधी कार्य करते हैं तो वे किशोर अपराधी कहलाते हैं। इन बालकों को
इतनी कम उम्र में दंड देने के बजाय पुनर्वास केन्द्रों में भेजा जाता है जिससे उनमें
सुधार आये और वे समाज की मुख्य धारा में पुनः शामिल हो सकें। “अध्ययनों से पता चलता
है कि किशोर अपराध कुल अपराधों का एक छोटा हिस्सा है, जो ऐतिहासिक रूप से लगभग 1 से
1.2% रहा है (थॉमस 2020)। इसके अलावा किशोर अपराधों का एक छोटा हिस्सा जघन्य अपराधियों
की श्रेणी में आता है (15 डंल 2026)।‘’
