शोध सारांश- छत्तीसगढ़ का इतिहास केवल
उसके बड़े नगरों, राजवंशो और प्रसिद्ध पुरातात्विक स्थलों तक सिमित नहीं है बल्कि गाँव
तथा स्थानीय क्षेत्रांे में शासन करने वाले छोटे-छोटे शासकांे, राजवंशो से भी यहाँ
की इतिहास व संस्कृति समृद्ध होती है। इस राज्य में ऐसे ही कई प्राचीन कालीन स्थानीय
शासको व शासन क्षेत्रो का अध्ययन आज तक इतिहासकारों की दृष्टि से अछुता रहा है। यह
शोधपत्र ऐसे ही एक शासन क्षेत्र छपोरा गढ़ तथा उसकी राजधानी छपोरा ग्राम में उपलब्ध
प्राथमिक साक्ष्यों जैसे एक बड़े दुर्ग/गढ़ की उपस्थिति ग्राम का व्यस्थित बसाहट, जातिगत
अध्ययन, जनमानस मे प्रचलित बातों तथा धार्मिक सांस्कृतिक मान्यताओं के आधार पर यहाँ
की राजनीतिक, सामाजिक, आर्थिक व धार्मिक-सांस्कृतिक स्थिति का प्राथमिक अध्ययन है।
यह शोधपत्र आने वाले समय में इस राज्य के इतिहासकारों को इस क्षेत्र के इतिहास से संबंधित
विस्तृत अध्ययन तथा पुरातात्विक उत्खनन आदि द्वारा अन्य स्पष्ट अभिलेखीय साक्ष्यों
को प्राप्त करने मे सहायक होगा।
