• July to September 2026 Article ID: NSS9944 Impact Factor:8.05 Cite Score:6 Download: 0 DOI: https://doi.org/ View PDf

    रानीखेत के प्रमुख पर्यटन स्थल एवं दर्शनीय स्थल (रानी का मैदान) का परिदृश्य

      डाॅ. लक्ष्मी देवी
        असि0 प्रोफेसर भूगोल विभाग राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय रानीखेत (अल्मोड़ा) उत्तराखंड

शोध सारांश- उत्तराखण्ड के अल्मोड़ा जिले में समुद्र तल से 1,869 मीटर की ऊॅचाई पर स्थित रानीखेत जिसका अर्थ रानी का खेत है। रानीखेत अपनी प्राकृतिक सौन्दर्य के लिए मनमोहक है यहाँ पर शांत और खूबसूरत हील स्टेशन हैं। रानीखेत देवभूमि हैं। यहाँ पर प्राचीन समय में देव तपस्या करने हेतु आते थे। देवदार एवं चीड़ के जंगलों से घिरा यह शहर भारतीय सेना कि कुमाँऊ और नागा रेजीमेन्ट के मुख्यालय के नाम से जाना जाता है। यहाँ पर सीमावल का मुख्यालय भी हैं।प्रमुख दर्शनीय स्थल जैसे-चैबटिया गार्डन, गोल्फकोर्स, भालूबांध, कुमाँऊ रेजिमेंट सेन्टर संग्रहालय, हेड़ाखान मन्दिर, कालिका मन्दिर पर्यटकों का मन मोह लेते हैं।