-
October to December 2025 Article ID: NSS9967 Impact Factor:8.05 Cite Score:19 Download: 0 DOI: https://doi.org/ View PDf
बिलासपूर छत्तीसगढ़ की लोक-नायिका वीरांगना बिलासा बाई केंवटिन
रमेश बाबू गुप्ता
एम. ए. इतिहास सी. व्ही. रमन विश्वविद्यालय, कोटा, बिलासपुर (छ.ग.)
शोध सारांश- बिलासपुर, छत्तीसगढ़ राज्य
के सबसे महत्वपूर्ण नगरों में से एक है, जिसकी न्यायधानी के रूप में विशेष पहचान है।
इस नगर के नामकरण की जड़ें एक लोक-नायिका, वीरांगना बिलासा बाई केंवटिन, से जुड़ी मानी
जाती हैं, जो एक मछुआरा (केवट/निषाद) परिवार में जन्मी एक साहसी महिला थीं। यह शोध
पत्र बिलासा बाई के जीवन, उनसे संबंधित जनश्रुतियों, ऐतिहासिक संदर्भों, सांस्कृतिक
महत्व तथा उनकी स्मृति में किए गए आधुनिक सम्मान (जैसे बिलासा देवी केंवट एयरपोर्ट
का नामकरण) का समग्र विश्लेषण प्रस्तुत करता है। साथ ही, इस अध्ययन में उनकी ऐतिहासिक
प्रामाणिकता को लेकर विद्वानों के बीच चल रही बहस को भी संतुलित रूप से प्रस्तुत किया
गया है, क्योंकि बिलासा बाई का जीवन-वृत्त मुख्यतः मौखिक परंपरा, लोकगीतों और जनश्रुतियों
पर आधारित है, न कि समकालीन लिखित ऐतिहासिक दस्तावेजों पर।
