प्रस्तावना- इक्कीसवीं सदी की अंतरराष्ट्रीय
राजनीति में वैश्विक शक्ति-संतुलन में निरंतर परिवर्तन दिखाई दे रहा है। एशिया, अफ्रीका
और लैटिन अमेरिका की उभरती अर्थव्यवस्थाओं का आर्थिक तथा राजनीतिक महत्व बढ़ा है और
वैश्विक शासन संस्थाओं में अधिक प्रतिनिधित्व तथा सुधार की मांग भी मजबूत हुई है। इसी
व्यापक परिवर्तन की पृष्ठभूमि में ब्रिक्स का विकास एक महत्वपूर्ण बहुपक्षीय मंच के
रूप में हुआ। प्रारंभ में आर्थिक सहयोग पर केंद्रित यह समूह धीरे-धीरे वित्तीय सहयोग,
विकास, ऊर्जा, खाद्य सुरक्षा, प्रौद्योगिकी, वैश्विक शासन तथा विकासशील देशों के हितों
से जुड़े मुद्दों तक विस्तृत हुआ है।
